खेत पर लहसुन उपज की रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से हत्‍या

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर उज्‍जैन:-अपने खेत पर लहसुन उपज की रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से हत्‍या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला जिले के भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम बालोदा लक्‍खा का है। बताया गया है कि किसान का शव उसके खेत में ही मिला है। इस मामले में किसी करीबी का हाथ होने का ही शक जताया जा रहा है। घटना मंगलवार सुबह की है। किसान के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान मिले हैं।

पुलिस के अनुसार किसान का नाम किशन सिंह चावड़ा उम्र करीब 50 वर्ष है। उनका खेत उनके घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। चावड़ा उपज की रखवाली के लिए खेत पर ही सोते थे।

बताया गया कि सुबह जब चावड़ा घर नहीं लौटे तो स्‍वजनों ने उनकी तलाश की। कुछ लोग जब खेत पर पहुंचे तो उन्‍हें खाट पर मृत पाया गया।

किसान किशन सिंह चावड़ा घर से 1 किलोमीटर दूर खेत पर सोते थे। सुबह वे घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने खेत पर जाकर देखा। वे खाट पर निढाल पड़े थे। उल्‍लेखनीय है किशनसिंह चावड़ा बड़नगर भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी के सदस्‍य थे। उनके दो बेटे हैं।

Views Today: 2

Total Views: 220

Leave a Reply

error: Content is protected !!