Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए काम की खबर, इंदौर-जबलपुर-भोपाल से चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल-रूट

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर:-मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।पश्चिम रेलवे ने होली त्योहार और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इंदौर-हावड़ा-इंदौर के मध्य तीन-तीन ट्रिप होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।ये ट्रेनें भोपाल मंडल (Bhopal Railway Division) से होकर गुजरेंगी।वही रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति (भोपाल) और जबलपुर-दानापुर-जबलपुर होली स्पेशल भी आज मंगलवार से चलेगी।

इंदौर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन रूट-शेड्यूल

  • होली स्पेशल ट्रेन संख्या 09335 इंदौर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन दिनांक 22 एवं 29 मार्च को इंदौर से रात 11:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 3:30 बजे संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना एवं रास्ते के अन्य स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन रविवार 7 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 09336 हावड़ा-इंदौर होली स्पेशल ट्रेन 24 एवं 31 मार्च को हावड़ा स्टेशन से रविवार सुबह 11:05 बजे प्रस्थान कर रास्ते के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सोमवार को दोपहर 1:00 बजे संत हिरदाराम नगर एवं शाम 6:20 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी।
  • यह ट्रेन दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, शुजालपुर, संतहिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दामोह, कटनीमुड़वारा, मैहर, सतना रुकेगी। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी, बारह स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
  • बांद्रा टर्मिनस-इंदौर स्पेशल ट्रेन (09047) 18 एवं 25 मार्च सोमवार को बांद्रा से 15.10 बजे चलकर रतलाम, नागदा एवं उज्जैन ठहराव के साथ मंगलवार को 6.30 बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी में 09048 इंदौर बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 19 एवं 26 मार्च मंगलवार को इंदौर से 21.20 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन, नागदा एवं रतलाम स्टेशन पर ठहराव के साथ बुधवार को 12.30 बजे बांद्रा पहुंचेगी।
  • इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा एवं उज्जैन स्टेशनों पर ठहराव है। इस ट्रेन में 6 एसी चेयर कार एवं 11 थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के कोच रहेंगे।

आज चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 01662 दानापुर-रानी कमलापति होली स्पेशल आज मंगलवार को दानापुर से 11.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन (बुधवार ) 09.50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।इसके अलावा यह 19, 24 और 28 मार्च को भी दानापुर से चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर-दानापुर होली स्पेशल जबलपुर से आज 19 को 19.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।यह 26 मार्च को भी चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 01706 दानापुर-जबलपुर होली स्पेशल दानापुर से 20 को 11.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी।यह 27 मार्च को चलेगी।
284 Views
What do you think?

Leave a Reply