Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने दूरस्थ ग्रामों का किया दौरा

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने रविवार को टिमरनी विकासखंड के दूरस्थ ग्राम कायदा, राजा बरारी, बोरपानी और रवांग सहित अन्य दूरस्थ ग्रामों का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव में बनाए गए मतदान केंद्र तथा उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गांव में संचालित जल जीवन मिशन की पेयजल योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली। जिला पंचायत के मुख्य कार्यकाल अधिकारी रोहित सिसोनिया, एसडीएम महेश बडोले जनपद की सीईओ चेतना सहित अन्य विभाग अधिकारी उनके साथ थे। कलेक्टर श्री सिंह ने भ्रमण के दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए पेयजल व्यवस्था, छांव के लिए शेड की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था और मतदाताओं के मतदान केंद्र में आने और जाने के लिए अलग अलग दो दरवाजे की व्यवस्था देखी। उन्होंने इस दौरान निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों में दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कलेक्टर श्री सिंह ने टिमरनी विकासखंड के इन दूरस्थ ग्रामों में बनाए गए उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए पेयजल और छांव में बैठने की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में तौलकांटो का नापतौल निरीक्षक से निरीक्षण कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने उपार्जन केंद्रों पर अग्नि दुर्घटना से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ग्राम कायदा में नवीन शासकीय स्कूल में बने मतदान केंद्र व ग्राम कायदा में बनाए गए उपार्जन केन्द्र को देखा। ग्राम राजाबरारी में बनाए गए मतदान केंद्र और उपार्जन केंद्र का जायजा भी उन्होंने लिया।

130 Views
What do you think?

Leave a Reply