अनोखा तीर, हरदा। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में तथा जिला आबकारी अधिकारी रितेश कुमार लाल के मार्गदर्शन में अवैध शराब की रोकथाम हेतु वृत टिमरनी के ग्राम गोंदागांवखुर्द, आदमपुर एवं वृत खिरकिया के ग्राम कालधड़, खिरकिया में दबिश देकर कुल 35 पाव देशी शराब, 09 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 260 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। उक्त मुद्देमाल जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा अंतर्गत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 30 हजार 350 रुपए है। उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक संग्रामसिंह गोरे, दीपिका वाईकर, पूनम मानकर, आबकारी आरक्षको एवं नगर सैनिको का योगदान रहा।
118 Views

