रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध की कार्यवाही  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में हरदा जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम की कार्यवाही निरन्तर जारी है। रविवार को हंडिया तहसील के ग्राम मनोहरपुरा में रेत के उत्खनन एवं परिवहन की जांच की गई। जिला खनिज अधिकारी आरपी कमलेश ने बताया कि मौके पर अवैध रूप से उत्खनन कर भंडारण किए गए लगभग 10 डम्पर रेत को जेसीबी द्वारा नष्ट किए गए और वाहनों के आवागमन के रास्ते को नाली खोदकर अवरुद्ध किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के रोकथाम की कार्यवाही आगे भी सतत जारी रहेगी।

125 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!