Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

एक तिथि, एक त्यौहार विषय पर बैठक आयोजित

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सिद्धवीर हनुमान मंदिर में रविवार को जिला ज्योतिष परिषद, सर्व संत एवं पुजारी महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में एक तिथि, एक त्यौहार विषय पर बैठक रखी गई। बैठक की अध्यक्षता पंडित भागीरथ शास्त्री ने की। इस दौरान हिंदू वार्षिक कैलेंडर बनाया गया ताकि श्रद्धालु एक तिथि पर ही त्यौहार मना सके। बैठक में पंडित संतोष भार्गव टिमरनी, पंडित ओमप्रकाश पुरोहित, पंडित विवेक मिश्रा, पंडित हरिओम जोशी, पंडित मुरलीधर व्यास ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान पंडितो ने हिंदू त्यौहारों पर सर्व सम्मति से एक तिथि मनाने पर निर्णय किया। इस दौरान पंडित विमल तिवारी, पंडित शशांक पुजारी, पंडित नन्ना शर्मा, पंडित अरविंद शर्मा, पंडित दीपक जोशी, पंडित संजय शर्मा, पंडित शिवशंकर पांडे, सर्व ब्राह्मण समाज संगठन संरक्षक मनोहरलाल शर्मा, युवा इकाई अध्यक्ष संदीप पुरोहित उपस्थित थे। बैठक का संचालन पंडित मुरलीधर व्यास ने किया। अंत में आभार पंडित हरिओम जोशी ने व्यक्त किया।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply