Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

समाजसेविका सुधा दुबे को मिला राजेश्वरी सम्मान

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त, शिक्षिका और समाजसेविका सुधा दुबे राजेश्वरी सम्मान से सम्मानित हुई। दुष्यंत कुमार पांडुलिपि संग्रहालय में संग्रहालय की ओर से दो दिवसीय सम्मान समारोह में 15 लोगों को सम्मानित किया। जिसमें इसी प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले अन्य साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कमलेश्वर सम्मान अरुण अर्णव खरे, कन्हैयालाल नंद सम्मान श्याम गुप्ता दर्शन वि_लभाई पटेल सम्मान राजेश्वर राजेंद्र गट्टानी, बाल कवि बैरागी सम्मान महेंद्र सिंह राजेश्वरी त्यागी सम्मान सुधा दुबे, पत्रिका के सम्पादक सुनील मिश्रा, आरएस तिवारी सम्मान केसी श्रीवास्तव, राजेंद्र जोशी सम्मान दिनेश मालवीय, अखिलेश जैन सम्मान राहुल खटे नांदेड़, बाबूराव गुजरे सम्मान घनश्याम मैथिल, अमृत सुषमा तिवारी सम्मान सीमा मिश्रा, सूची अंशलाल 15 सम्मान डॉ.रीना रागडेंकर मनोहर पटेरिया, मधुर सम्मान आरजे अनादि, बृजभूषण शर्मा सम्मान डॉक्टर रेखा नायक और लाल जैन स्वदेशी सम्मान गोवर्धन यादव छिंदवाड़ा को प्रदान किया गया। इस अवसर पर पत्रिका प्रणाम का विमोचन किया गया। कार्यक्रम लीलाधर मंडलोई की अध्यक्षता और डॉक्टर राकेश पांडे के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। आरंभ में संग्रहालय की सचिव करुणा राजुरकर ने स्वागत वक्तव्य दिया। संचालन विशाखा राजुरकर ने और आभार प्रदर्शन अध्यक्ष रामराव बामनकर ने किया है।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply