Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

स्वच्छता के प्रति किया जागरुक

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सात दिवसीय विशेष शिविर खिड़कीवाला में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के छठवें दिन विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी के बाद नदी के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि गंदगी से होने वाली विभिन्न बीमारियों से हम अपनी आमदनी का एक बड़ा हिस्सा दवाई और अस्पताल में खर्च कर देते हैं, यदि हम स्वच्छता के साथ रहने की आदत डाल लें तो हमारा न केवल धन बचेगा बल्कि बीमारी और अस्पताल में होने वाला समय भी बचने लगेगा, जो हमारे उत्पादन में सहायक होगा। आज के बौद्धिक सत्र का प्रारंभ रासेयो की छात्रा इकाई प्रभारी डॉ रश्मि सिंह द्वारा शिविर के उद्देश्यों और कार्य योजना के विस्तार से विवेचना के साथ हुई। अध्यक्षता संस्था की प्राचार्य और संरक्षक डॉ.संगीता बिले ने की और मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रशासकीय अधिकारी वीके विछोतिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठक सत्येंद्र सिंह परिहार और विष्णु राजोरिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एके मिश्रा आदि उपस्थित रहे। वीके बिछोतिया ने कहा कि विद्यार्थियों समय एक ऐसा प्रवाह है कि यदि आप उसके अनुकूल नहीं चलेंगे तो आप बहुत पीछे छूट जाएंगे और आपके साथी इतने आगे निकल जाएंगे कि वे आपसे अपना परिचय बताने में भी संकोच करने लगेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं संस्था की प्राचार्य डॉ बिले ने कहा कि विद्यार्थीयों आपके अंदर इस शिविर से जो अनुशासन और आत्मविश्वास झलक रहा है, उसमें आपकी लगन और परिश्रम का बहुत बड़ा योगदान है, इसी प्रकार का हमें अनुशासन और आत्मविश्वास अपने संस्था के समस्त विद्यार्थियों में विकसित करना है जिससे कि विद्यार्थी आने वाले समय में सभी प्रकार की चुनौतियों का मुकाबला कर सकें। आज के बौद्धिक सत्र में संस्था के सहायक प्राध्यापक डॉ राकेश परस्ते, बसंत सिंह राजपूत, डॉ.मोहनलाल सूर्यवंशी, राहुल सराठे, डॉ.सर्वेंद्र पटेल, मनीष परसाई, डॉ.आशा गायकवाड आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रशासकीय अधिकारी वीके बिछोतिया द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। आभार डॉ.सीपी गुप्ता के द्वारा व्यक्त किया गया।

72 Views
What do you think?

Leave a Reply