स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पुत्रों को भी मिले पेंशन : विधायक दोगने

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पुत्रों को पेंशन की पात्रता दिलाए जाने की मांग की है। विधायक द्वारा प्रेषित पत्र में लेख है कि राज्य शासन के नियमानुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आश्रित अविवाहिता पुत्रियों को पेंशन राशि दी जाती है, परन्तु उनके पुत्रों को कोई भी आर्थिक सुविधा नही दी जाती है, जो अनुचित है। अत: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आश्रित बेरोजगार, बिमार पुत्र जो कि अपनी माता-पिता को मिलने वाली पेंशन पर अपना जीवन यापन करते थे, माता-पिता की मृत्यु हो जाने के बाद असहाय व अनाथ हो जाते है। इस हेतु मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए माता-पिता पर आश्रित अविवाहित पुत्रियों की तरह माता-पिता पर आश्रित अविवाहित पुत्रों को भी पेंशन का लाभ दिया जाए। जिससे वह उनका जीवन-यापन कर सके।

189 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!