Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

बलाही समाज नि:शुल्क विवाह सम्मेलन १८ को

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के हंडिया तहसील मुख्यालय पर स्थित बलाही समाज की धर्मशाला में रविवार को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें समाज के प्रमुख पदाधिकारी, सदस्य समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में यह तय किया कि बलाही समाज की कन्याओं का नि:शुल्क विवाह सम्मलेन आगामी 18 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जो नर्मदा किनारे हंडिया स्थित समाज की धर्मशाला में होगा। समाज के सुखराम बामने ने बताया कि जिला ही नही बल्कि पूरे प्रदेश मे यह पहली बार होगा, जब निशुल्क विवाह सम्मेलन में एक कन्या के विवाह संपूर्ण खर्च केवल एक व्यक्ति उठाएगा। जिसे कन्यादान स्वरूप महत्व समझा जाएगा। कार्ययोजना की शुरूआत में 15 लोगों ने कन्यादान के लिये सहमति प्रदान की है। इस अवसर पर समाजिकजनों ने सर्वसमिति से कैलाश हीरे को निशुल्क विवाह सम्मेलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं समाज के सुरेश साकले को सचिव , आत्माराम साठे कोषाध्यक्ष, राम ओसले उपाध्यक्ष , पंकज गार्गे, सुनील सिसोदिया, दीपक सिसोदिया सहित समाज के संरक्षक आर डी शिन्दे, जिला अध्यक्ष रामदयाल सांकले , जागेश्वर निमारे, दीनदयाल सावनेर, किशोरी सावनेर, प्रेमदास सिसोदिया, योगेश अटले एवं सुनील सिसोदिया ने एक लाख सत्तर हजार रुपए की राशि उपलब्ध कराई है। इधर, समिति ने समाजिकजनों से बढ़-चढ़कर सहयोग की अपेक्षा जताई है, ताकि समाज के अधिक से अधिक जोड़ों को शामिल कर लाभान्वित करने का प्रयास है।

330 Views
What do you think?

Leave a Reply