Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

फसल नुकसानी का किया निरीक्षण

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ.रामकिशोर दोगने ने रविवार को खिरकिया ब्लाक के ग्राम कुड़ावा पहुंचकर आगजनी की घटना से पीड़ित किसानों से मुलाकात की। वहीं उन्हें सरकार से हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही किसानों के खेत में पहुंचकर आगजनी से हुई नुकसानी का निरीक्षण किया। इसके पश्चात ग्राम में चौपाल चर्चा कर समस्त ग्रामवासियों एवं किसानों की समस्याओं को जाना। चर्चा के दौरान बताया गया की किसानों के साथ मंडियो में खुली लूट हो रही है। भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव में किसानों को गेहूं की फसल 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदने की ग्यारंटी दी थी, परन्तु पुन: भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ धोका किया है जो गेहूं की फसल कुछ दिन पहले मंडियों में 2800 रूपये प्रति क्विंटल बिक रही थी। उसे सरकार ने 2400 रूपये प्रति क्विंटल खरीदने की घोषणा कर दी। जिससे की मंडियों में गेहूं के दाम 400 रूपये प्रति क्विंटल कम हो गए है। इस दौरान योगेंद्र राजपूत, नंदलाल राजपूत, गौरीशंकर, सुंदरलाल, भगवान राजपूत, लालसिंह राजपूत, जितेंद्र राजपूत, सूरज राजपूत सरपंच, बाबूलाल, धम्मू राजपूत, रघुवर राजपूत, शिवनारायण पटेल, लालू राजपूत, रमेश सरपंच एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply