Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

उपार्जन केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : कलेक्टर  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपार्जन कार्य में संलग्न अधिकारियों के साथ-साथ राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी दिनों में होने वाले गेहूं, चना, मसूर पव सरसों के उपार्जन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां अभी से कर लें। उन्होंने उपार्जन केंद्रों पर आने वाले किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, छांव के लिए शेड, और वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए कहा। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया और अपर कलेक्टर डॉ.नागार्जुन बी. गोड़ा भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में कहा कि सभी संबंधित अधिकारी नई उपार्जन नीति को अच्छी तरह पढ़ लें और उसी के अनुसार कार्यवाही करें। उन्होंने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदार को उनके क्षेत्र में उपार्जन कार्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी उपार्जन केंद्रों पर तोल कांटे का निरीक्षण नापतोल निरीक्षक से करवा लें। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि उपार्जन से संबंधित दैनिक प्रगति की जानकारी ई-उपार्जन पोर्टल पर प्रतिदिन अपलोड करें। उन्होंने कहा कि अमानक स्तर का गेहूं, चना, मसूर व सरसों किसी भी स्थिति में ना खरीदा जाए तथा मानक स्तर का गेहूं, चना, सरसों व मसूर खरीदने से मना नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर चार-चार तौल कांटों की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की सफाई के लिए छन्ना, पंखा व ग्रेडर मशीन की व्यवस्था भी की जाए। बैठक में बताया गया कि गेहूं उपार्जन के लिए जिले में 54 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं।

210 Views
What do you think?

Leave a Reply