अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही, 9 प्रकरण बनाएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आबकारी विभाग के दल ने शुक्रवार को शराब के अवैध विक्रय संग्रहण व परिवहन के मामलों में कार्यवाही की है। जिला आबकारी अधिकारी रितेश लाल ने बताया कि उनके विभागीय दल ने वृत हरदा के उड़ा, टंकी मोहल्ला, पीलियाखाल व फाइल वार्ड, वृत टिमरनी के ग्राम अजनास व रेलवा तथा वृत खिरकिया के पड़वा व कुचबंदिया मोहल्ला में दबिश देकर 14 पाव देशी प्लेन शराब, 11 पाव अंग्रेजी शराब, 22 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 430 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया। उन्होंने बताया कि मुद्देमाल जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 9 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए। जप्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 50290 रूपये है।

Views Today: 2

Total Views: 70

Leave a Reply

error: Content is protected !!