अनोखा तीर, हरदा। आगामी लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय एमसीएमसी समिति का गठन किया गया है जो कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित खबरों व सोशल मीडिया में प्रसारित संदेशों की मॉनिटरिंग करेगी। बुधवार को एमसीएमसी समिति के सदस्यों तथा मॉनिटरिंग कार्य के लिए नियुक्त टीवी अवलोकन दल के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण पॉलिटेक्निक कॉलेज में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर दिलीप शर्मा व संजय पाराशर ने एमसीएमसी समिति के कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने निर्वाचन के दौरान पेड न्यूज मोनिटरिंग की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर श्री शर्मा ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर पेड न्यूज़ और विज्ञापनों की मॉनिटरिंग तथा विज्ञापनों का प्री सर्टिफिकेशन जैसे कार्यों के लिए जिला स्तरीय एमसीएमसी समिति का गठन किया गया है। यह समिति अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाने के दिनांक से मॉनिटरिंग का कार्य शुरू करेगी। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी पीएम सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
Views Today: 2
Total Views: 78

