Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

16 मार्च तक होंगे नि:शुल्क किसान पंजीयन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन 16 मार्च तक नि:शुल्क किए जाएंगे। जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने बताया कि किसानों के पंजीयन सहकारी समितियों पर स्थापित पंजीयन केन्द्रों पर नि:शुल्क किए जाएंगे। जिले में उपार्जन के लिये किसान पंजीयन हेतु 75 पंजीयन केन्द्र बनाए गए हंै। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर, एमपी ऑनलाइन कियोस्क, सायबर कैफे, सुविधा केन्द्र पर निर्धारित शुल्क 50 रूपये देकर पंजीयन कराया जा सकता है। पंजीयन के लिए किसानों को अपने साथ भूमि संबंधी जानकारी, आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर जो आधार से लिंक है तथा आधार से लिंक बैंक खाता नम्बर की पासबुक की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। उन्होने बताया कि आधार से लिंक बैंक खाते में ही किसानों की बेची गई फसल का भुगतान किया जाएगा।

186 Views
What do you think?

Leave a Reply