जिपं सीईओ ने टिमरनी ब्लॉक के गांवों का किया दौरा

अनोखा तीर, हरदा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी रोहित सिसोनिया ने बुधवार को टिमरनी विकासखंड के ग्राम टेमागांव, पड़वा, भादूगांव और सिरकम्बा का दौरा कर वहां संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पंचायतों में जाकर समग्र ई केवाईसी योजना संबंधी प्रगति की जानकारी पंचायत सचिवों से ली। ग्राम सिरकम्बा में निरीक्षण के दौरान ई केवाईसी में प्रगति कम पाये जाने पर वहां के पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश उन्होंने दिए।

298 Views

Leave a Reply