अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिले के ब्लॉक अध्यक्षों को बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव का समय नजदीक हैं, जिसके लिए हमें पूरी मेहनत एवं लगन के साथ कार्य करना हैं, उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को सूचित किया हैं कि अपने ब्लॉक में सेक्टर मंडलम एवं बूथ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर चुनाव की रणनीति बनाई जाए। जिससे कांग्रेस प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव में जीत हासिल हो सकें। सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
169 Views

