Skip to content
Saturday, 31 October 2026
यह बात गलत है

यह बात गलत है  

2 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के नई सब्जी मंडी तिराहे का दृश्य है। जहां सड़क पर अघोषित वाहन पार्किंग ने शहर की तस्वीर बिगाड़कर रखी है। वहीं आवागमन पर भी बुरा असर देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह कि पार्किंग ठीक मोड़ के पास होने के कारण आते-जाते वक्त वाहनों के भिड़ने की आशंका से इंकार नही सकते हैं। वहीं दूसरी ओर संबंधित विभाग व्यवस्था को सुधारने जरा प्रयास नही कर रहे हैं। परिणामस्वरूप लोगों को असुविधा से दो-चार करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के व्यस्ततम मार्गो में से एक सब्जी मंडी मार्ग इन दिनों अव्यवस्थाओं से घिरा हुआ है। खासकर यहां आधी सड़क तक अतिक्रमण फैल जाता है, जो कि सड़क की खूबसूरती पर धब्बे के समान है। हालांकि, कुछ साल पहले प्रशासन के निर्देश पर नपा और राजस्व विभाग का संयुक्त दल कार्रवाई कर चुका है। वहीं अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत भी दे चुका। लेकिन कार्रवाई संपन्न होते ही पुन: अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहता है या यूं कहें कि व्यवस्था बनाने की दिशा में प्रशासन की तमाम कोशिशें व कार्रवाई बेअसर साबित हो रही हैं। खैर, ये सब जिला एवं नगर प्रशासन की नजर की बात है। परंतु इन सबके बीच यह तय है कि नई सब्जी मंडी में व्याप्त इन समस्याओं को देखकर लोग बोलना नही चूकते हैं, कि यह बात गलत है।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply