Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

कर्मचारी चयन मण्डल से चयनित अलीराजपुर जिले के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल द्वारा अलीराजपुर जिले के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री श्री नागर सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर उपस्थित थे।

वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री  नागर सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिले के हर युवा को शिक्षा के क्षेत्र में धैर्य रखना चाहिए और निरंतर मेहनत करना चाहिए। राज्य शासन द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास निरंतर जारी रहेगा। जो युवा शासकीय सेवा में चयनित नहीं हो पा रहे हैं, उनके लिए पीएम विश्वकर्मा जैसी अन्य कई प्रकार की योजना के माध्यम से रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। जो विद्यार्थी चयनित हुए हैं, वे जन-कल्याण के भाव से शासकीय सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। मंत्री श्री चौहान ने चयनित युवक-युवतियों से परिचय किया और उन्हे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने कहा कि निर्भिक होकर जनहित के भाव से अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करें। उन्होंने अभ्यर्थियों को चयन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अनुशासित रहते हुए सदैव अपनी दक्षता संवर्धन का प्रयास करते रहें। चयनित अभ्यर्थियों में स्वास्थ्य विभाग के 12 ए.एन.एम एवं 2 फार्मासिस्ट ग्रेड, कृषि विभाग के 5 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, राजस्व विभाग के 49 पटवारी, पशु चिकित्सा विभाग के 5 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी और अन्य विभागों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply