1 हजार 105 लाड़ली बहनों के खाते में आना बंद हुई 1250 की राशि

schol-ad-1

 

103 ने किया लाभ का परित्याग

9 की मौत और 940 लाड़ली बहनों ने पार की 60 साल की उम्र

प्रशांत शर्मा, हरदा। विधानसभा चुनाव के बाद लाड़ली बहनों की छंटनी शुरू हो चुकी है। पहली छंटनी में 1 हजार 105 महिलाएं योजना से बाहर हो चुकी हैं। जिनमें अपात्र महिलाओं के साथ ही तकनीकी खामियों के कारण उनको अब योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 3 माह में ही योजना से बाहर होने के कारण हर माह महिलाओं के खातों में आने वाले 1250 रुपए बंद हो चुके हैं। दरअसल लाड़ली बहना योजना के तहत प्रथम एवं द्वितीय चरण के बाद जिले में 96 हजार 536 महिलाओं ने आवेदन किए गए थे जिनमें से 528 महिलाएं अपात्र पाई गई थी। विधानसभा चुनाव के बाद चल रही छंटनी में 94 हजार 903 महिलाएं योजना के तहत पात्र मिली, जिनको योजना का लाभ मिल रहा है। 01 मार्च तक जिले में 1 हजार 105 महिलाओं के नाम लाड़ली बहना से अलग-अलग कारणों के कारण कट चुके हैं। नाम छंटनी की प्रक्रिया अभी भी चल रही हैं। महिला बाल विकास से मिली जानकारी अनुसार 528 महिलाएं अपात्र मिली हैं। 103 महिलाएं ऐसी सामने आई हैं जो अब तक लाड़ली बहना के तहत मिलने वाली 1250 रुपए की राशि ले रही थी लेकिन अब उनको लगा कि वे गलत लाभ ले रही हैं तो उन्होंने लाभ का परित्याग किया है। 09 महिलाओं की मौत हो चुकी है। जबकि 940 महिलाएं 1 जनवरी से 60 साल पूर्ण होने के कारण अपात्र हो चुकी हैं। वहीं समग्र और आधार की समस्याओं के कारण भी 53 महिलाएं इस श्रेणी से बाहर हो चुकी हैं। इनमें आधार को समग्र से डीलिंग की समस्या के कारण 10 महिलाएं एवं समग्र से डिलीट होने के कारण 43 महिलाएं योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी।

योजना पर हो रहे 11 करोड़ 86 लाख खर्च

वर्तमान में जिले में 94 हजार 903 महिलाएं पात्र हैं। जिनको 1250 रुपए हर माह मिल रहे हैं। यानी अकेले हरदा जिले में ही पात्र महिलाओं पर शासन की ओर से 11 करोड़ 86 लाख 28 हजार 750 रुपए की राशि बहनों के खाते में ट्रांसफर की जा रही है। इनमें जनपद पंचायत हरदा की 24091, जनपद पंचायत खिरकिया की 23223, जनपद पंचायत टिमरनी 26315, नगर पालिका हरदा की 11928, नगर परिषद खिरकिया की 3595, नगर परिषद सिराली की 2334 तथा नगर परिषद टिमरनी की 3417 लाड़ली बहनें शामिल है।

जनसुनवाई में पहुंच रहीं लाड़ली बहनें

योजना का लाभ न मिलने, समग्र और आधार में आ रही समस्याओं के कारण जिन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है वे जनसुनवाई में पहुंच रही हैं। कल हुई जनसुनवाई मे भी एक महिला पहुंची थी। जिन्होंने योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की थी।

Views Today: 2

Total Views: 370

Leave a Reply

error: Content is protected !!