Skip to content
Friday, 16 October 2026
इंदौर

इंदौर में संदिग्ध महिला की मौत का पुलिस ने किया खुलासा, पति को किया गिरफ्तार

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर इंदौर:-मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के बियाबानी में मुम्बई से एक हफ्ते पहले ही इलाज करवाने आये पति ने अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी हो जाने के बाद विधिवत गिरफ्तारी की जाएगी।

क्या है पूरा मामला

दरसअल, यह पूरी घटना इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के बियाबानी की है जहाँ रविवार रात चौथी मंजिल पर महिला का शव संदिग्ध अवस्था मे पड़ा हुआ मिला था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि महिला का गला घोंट कर हत्या की गई है। उसी दौरान पड़ोसी ने पुलिस को बताया को महिला का पति मिलिंद रात को खिड़की में से जाता हुआ दिखा था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपी पति मिलिंद ने बताया कि मेरी पत्नी नैना के चाल चलन ठीक नही थे। जहाँ पति आये दिन पत्नी पर शक भी करता था। जिसके कारण आरोपी पति डिप्रेशन में रहता था और मुम्बई से इंदौर आकर इलाज करवा रहा था।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

128 Views
What do you think?

Leave a Reply