मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं ने बदली सोशल मीडिया प्रोफाइल, नाम के साथ लिखा ‘मोदी का परिवार’

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर भोपाल:-लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में परिवारवाद पर विवाद मच गया है। लालू यादव द्वारा बिहार की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार पर की गई आपत्तिजनक टिप्‍पणी के बाद भाजपा आक्रामक मोड में आ गई है और पीएम मोदी के समर्थन में अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपने नाम के साथ मोदी का परिवार जोड़ लिया है। इसी कड़ी में भाजपा नेताओं ने भी अपने प्रोफाइल पर नाम बदले हैं।

भाजपा अध्‍यक्ष ने की शुरुआत

प्रोफाइल पर नाम बदलने की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। जिसके बाद सभी नेताओं ने अपने नाम के साथ मोदी का परिवार जोड़ लिया है और ये क्रम अब भी जारी है।

पिछले चुनाव में चलाया था मै भी चौकीदार कैंपेन

गौरतलब है कि ठीक ऐसा ही कैंपेन भाजपा ने साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी चलाया था। तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया प्रोफाइल पर मैं भी चौकीदार जोड़ लिया था।

Views Today: 2

Total Views: 168

Leave a Reply

error: Content is protected !!