Skip to content
Friday, 16 October 2026
इंदौर

दौर में 350 करोड़ की लागत से बन रहा ईएसआइसी अस्पताल, तीन माह में हो सकता है शुरू

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर इंदौर:-शहर को जल्द ही आधुनिक सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल की सौगात मिलने वाली है। नंदानगर क्षेत्र में स्थित राज्य कर्मचारी बीमा निगम के अस्पताल की नई बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। इससे अब मरीजों को इलाज में बेहतर सुविधाएं मिलने लगेंगी। अधिकारियों ने दावा किया कि तीन माह में अस्पताल नई बिल्डिंग में संचालित होना शुरू हो जाएगा। अस्पताल को सीटी, एमआरआइ स्कैन, डायलिसिस मशीनों और अन्य चीजों जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ नई 500 बिस्तर क्षमता वाली इमारत में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

इमारत का सिविल कार्य लगभग पूरा हो चुका है और वर्तमान में अंतिम चरण का कार्य चल रहा है। अस्पताल के लिए 350 करोड़ रुपये केंद्र सरकार की ओर से मंजूर हुए हैं। वहीं इसका निर्माण कार्य वर्ष 2021 में शुरू हुआ था। अस्पताल के शुरू हो जाने से राज्य कर्मचारी बीमा निगमसंबंधित मरीजों की बीमारियों का इलाज यहीं हो पाएगा। अभी कई मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया जाता है।

मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं
बता दें कि अस्पताल का काम तेजी से चल रहा है। वर्षा के दिनों में भी इसका निर्माण कार्य रोका नहीं गया। इस अस्पताल को सुपर स्पेशिएलिटी की तर्ज पर बनाया जा रहा है। इसमें आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के तमाम साधन और सुविधाएं मरीजों को मिलेगी। अस्पताल में मरीजों की एमआरआइ, सीटी स्कैन जैसी अन्य महंगी जांचें भी हो सकेंगी। अभी तक कई जांच निजी अस्पतालों में बीमा अस्पताल द्वारा करवाई जाती थी। इसके चलते लाखों रुपये का भुगतान निजी अस्पतालों को करना पड़ता था, वहीं अस्पताल बन जाने के बाद जांच के साथ ही गंभीर बीमारियों का इलाज भी मिल सकेगा।
छह मंजिला होगा अस्पताल
करीब छह लाख वर्गफीट में निर्माण किया जा रहा अस्पताल छह मंजिला होगा। अस्पताल में मरीजों के इलाज के दौरान उनके स्वजन भी ठहर सकेंगे। मरीजों के साथ स्वजन को भी भोजन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए माडर्न किचन भी तैयार किया जा रहा है।
करीब तीन माह में अस्पताल नई इमारत में संचालित होने लग जाएगा। सिविल कार्य पूरा हो चुका है। अस्पताल शुरू होने से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।
– केजी सुरेश, रीजनल डायरेक्टर, ईएसआइसी
 
177 Views
What do you think?

Leave a Reply