Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

राज्यपाल को लोक सेवा आयोग का 66वां वार्षिक प्रतिवेदन भेंट किया

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेशलाल मेहरा, सदस्य चन्द्रशेखर रायकवार एवं सचिव प्रबल सिपाहा ने राजभवन में सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल पटेल को आयोग का 66वां वार्षिक प्रतिवेदन भेंट किया।

राज्यपाल श्री पटेल को आयोग के अध्यक्ष डॉ. मेहरा ने बताया कि आयोग द्वारा वर्ष 2022-23 में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के लिए 5 हजार 391 पदों हेतु 61 विज्ञापन जारी किये गये। आयोग द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा एवं राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2020 सहित कुल 11 परीक्षाएं आयोजित की गई है। आयोग द्वारा शासन को कुल 554 पदों पर अभ्यर्थियों के चयन की अनुशंसा भेजी गई है। राज्य शासन को 145 प्रकरणों में विभागीय जांच, अनुशासनात्मक कार्यवाही का परामर्श संसूचित किया है। विभागीय पदोन्नति के लिए 40 बैठकों का आयोजन किया गया है। आयोग द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पत्र रचना के विभिन्न पहलुओं पर सेमिनार आयोजित किये गये हैं।

लोक सेवा आयोग अध्यक्ष डॉ. मेहरा ने बताया कि आयोग द्वारा परीक्षा एवं साक्षात्कार में सम्मिलित होने वाले आवेदकों को परीक्षा नियमों एवं निर्देशों की पूरी जानकारी देने के लिए परीक्षार्थी केन्द्रित डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रदीप्ति का निर्माण कराया है, जो यू-ट्यूब पर उपलब्ध है। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाईम रजिस्ट्रेशन एवं मोबाईल ऐप को शीघ्र ही लागू किए जाने की कार्यवाही प्रचलित है।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply