खेत में फसल देखने गए बुजुर्ग पर मधुमक्खियों ने कर दिया था हमला, उपचार के दौरान मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर खातेगांव:-हरणगांव थाना क्षेत्र के काकड़कुई गांव में खेत में फसल देखने गए बुजुर्ग व खातेगांव के पूर्व मंडी अध्यक्ष 70 वर्षीय कैलाश पटेल पर एंजली ने हमला कर दिया। उनको उपचार के लिए खातेगांव के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां मौत हो गई।

फसल देखने गए थे खेत पर

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीबन 11 बजे पटेल अपने खेत पर फसल देखने गए थे। इसी दौरान अपने छोटे भाई रामसिंह पटेल के खेत से डालर चने उखाड़कर पीपल के पेड़ के नीचे आग जलाकर सेकने लगे। इसी जगह पर पीपल के पेड़ में मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। जैसे ही धुंआ यहां तक पहुंचा मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

शरीर से निकाले डंक

जैसे-तैसे पटेल वहां से 200-300 फीट दूर पहुंचे और तब पड़ोस में चने काट रहे बलराम मेहरा को बताया। इसके बाद बलराम ने सुंदरलाल और दीपक को बुलाया और जानकारी दी। बलराम के पिता रामेश्वर मेहरा ने पटेल के शरीर से मधुमक्खियों के डंक निकाले और पटेल के बेटे देवेन्द्र पटेल को फोन पर सूचना दी गई।

उपचार के दौरान मौत

इसके बाद स्वजन पटेल को निजी अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पांच दिनों के अंदर जिले में मधुमक्खी के काटने से यह दूसरी मौत है। एक घटना रतनपुर क्षेत्र में हुई थी, उस दौरान घायल व्यक्ति को इंदौर ले जाते समय मौत हुई थी।

235 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!