Skip to content
Friday, 16 October 2026
इंदौर मध्य प्रदेश

पाॅश टाउनशिप में वारदात, कार से कूदा डाॅग और एक साथ तीन बच्चों को काटा, मालिक पर केस दर्ज

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर इंदौर;-पाश टाउनशिप में डॉग बाइट की घटना हुई है। हाईप्रोफाइल परिवार के एक डॉग ने एक साथ तीन बच्चों को काट कर घायल कर दिया। रहवासियों ने डागॅ के मालिक पर एफआईआर दर्ज करवाई है। डाॅग पहले भी बच्चों का काट चुका है। घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित द एड्रेस टाउनशिप की है। पुलिस ने अनूप सिंह सतनाम सिंह मान की शिकायत पर आरोपित राकेश चमनलाल सलूजा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अनूप सिंह का 7 साल का बेटा दिव्यजोति सिंह टाउनशिप में बैठा हुआ था। अचानक राकेश का श्वान (गोल्डन रिट्रीवर) कार से कूदा और दिव्य जोत के पैर में काट लिया। लोग चिल्लाए तो श्वान और ज्यादा गुस्से में दौड़ा और 6 साल के प्रत्युश और 8 साल के हार्दिक का पैर पकड़ लिया। रहवासियों ने आपत्ति ली तो सलूजा ने उन्हें धमकाते हुए कहा जो चाहे कर लो। शाम को लोगों ने पुलिस बुलाई और सलूजा के खिलाफ केस दर्ज करवाया। रहवासी संजय शर्मा के मुताबिक सलूजा के श्वान ने तीन महीने पूर्व भी बच्चों को काटा था।

कार में लेकर घूम रहा था श्वान का मालिक

रहवासियों के मुताबिक सलूजा श्वान को कार में लेकर घुमा रहा था। वह कार लेकर आया और सीधे गेट खोल दिया। श्वान के गले में पट्टा नहीं था। वह गुस्से में कूदा और सीधे बच्चों की तरफ लपका।

215 Views
What do you think?

Leave a Reply