Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

खेत पर किसान की गोली मारकर हत्या

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के हंडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनतलाई में एक किसान की उसके खेत में रविवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक के शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम सोनतलाई में रहने वाले सोहन पिता हरचंद जाट उम्र 46 साल ने रविवार शाम सवा छह बजे के आसपास हंड्रेड डायल को फोन कर कहा था कि उनकी शराब में किसी व्यक्ति ने कोई नशीली दवा मिला दी है। इसके बाद हंड्रेड डायल जब गांव पहुंची तो मृतक सोहन जाट ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद उसके घर पर संपर्क किया। इसी दौरान करीब दो घण्टे की तलाश के बाद मृतक के ही खेत पर बनी एक टपरी के पास रखे पलंग पर खून से सना शव होने की सूचना मृतक के खेत में काम करने वाले मजदूर शिवा ने परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्या के साक्ष्य जुटाए और परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद से ही मृतक के खेत में काम करने वाला मजदूर नरेंद्र फरार है, जिसके चलते उस पर ही हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा कि आरोपी ने मृतक के सिर के बाएं तरफ कनपटी के पास देशी कट्टे से फायर किया है। हत्या के पीछे अवैध संबंध होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply