खजुराहो नृत्य महोत्सव …. कथक नृत्य में शामिल रही हरदा की बेटी

 

अनोखा तीर, हरदा। खजुराहो नृत्य महोत्सव के स्वर्ण जयंती उत्सव में करीब ड़ेढ हजार कलाकारों ने एक साथ आकर क्षेत्र की प्रतिभा और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रदर्शन कर अब तक के सबसे बड़े कथक नृत्य की प्रस्तुति दी है। कथक नृत्य प्रदर्शन में हरदा की बेटी साक्षी शुक्ला भी शामिल रहीं। जिनके विशाल नृत्य श्रृंखला को गिनीज बुक ऑफ वल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध विश्व धरोहर खजुराहों में विगत दिनों मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नृत्य महोत्सव का उद्घाटन किया था। इस मौके पर आयोजित कथक कुंभ प्रदर्शन में हरदा निवासी दिलीप शुक्ला की बेटी साक्षी शुक्ला ने भी हिस्सा लिया। साक्षी ने बताया कि आयोजित महोत्सव में 1484 कथक नर्तकियों ने नृत्य कला की प्रस्तुति दी, जो कि गिनीज बुक में दर्ज हुआ है। इसी कड़ी में साक्षी को भी प्रशस्ति-पत्र सौंपा गया। साक्षी की इस उपलब्धि पर परिवारजन समेत शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

108 Views

Leave a Reply