Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

आसमान से बरसे ओले, तबाह हो गई फसलें

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। तेज हवा के साथ कई स्थानों पर ओलों की बारिश होने से फसलें चौपट हो गई हैं। कई जगह तेज बारिश से जन जीवन खासा अस्त व्यस्त हो गया। आकाशीय बिजली गिरने के कारण जिले के भीमपुर ब्लाक दामजीपुरा चकदाना में 15 बकरियों की मौत हो गई है। मौसम विभाग के द्वारा जैसी चेतावनी दी जा रही थी ठीक वैसे ही 26 फरवरी को बैतूल जिले में बारिश और ओलावृष्टि हो गई। दोपहर करीब तीन बजे से मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने लगा था। तेज हवा के साथ आसमान में बादल गरजने और बिजली चमकने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। कुछ ही देर में तेज वर्षा और ओले भी बरसने लगे। सबसे अधिक ओलावृष्टि बैतूल जिले के भीमपुर और शाहपुर तहसील क्षेत्र में हुई है। बरेठा, देसावाड़ी से लेकर कई गांवों में बेर के आकार के ओले करीब 20 मिनट तक बरसते रहे। जमीन पर चारों ओर ओलों की सफेद चादर बिछी हुई नजर आ रही थी। बैतूल-भोपाल नेशनल हाइवे से गुजरने वाले लोगों ने ओलों की बारिश का वीडियो भी बनाया है। खबर के अनुसार बैतूल समेत चिचोली, शाहपुर और घोड़ाडोंगरी तेज वर्षा से गेहूं, चना, सरसों तथा सब्जी की फसलों को बेहद नुकसान पहुंचने की खबरें मिल रही हैं। वर्षा का दौर थमने के बाद ही नुकसान कहां पर और कितना हुआ है इसका पता लग पाएगा। भीमपुर ब्लॉक के ग्राम दामजीपुरा चकढाना में आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की 15 बकरियों की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि इन दोनों गांव के कुछ किसान अपने बकरियों को चराने खेतों में गए हुए थे इस बीच जाम की हवा तूफान और बारिश हुई इस बीच ओले गिरे लेकिन अचानक आकाशीय बिजली गिरने से बकरियां उनकी चपेट में आ गई।

233 Views
What do you think?

Leave a Reply