स्काउट गाइड ने मनाया लार्ड बेडन पावल एवं लेडी बेडन पावल का जन्मदिन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत स्काउट गाइड जिला संघ हरदा द्वारा डॉ.भीमराव अंबेडकर बालक छात्रावास के प्रागंण में स्काउटिंग के संस्थापक लार्ड बेडन पावल एवं लेडी बेडन पावन का जन्मदिवस विश्व विचार दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ ईश प्रार्थना के साथ किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें स्काउट एंव गाइड ने रंगो के माध्यम से सुदंर चित्र तैयार किए। साथ ही निबंध में अपने विचार पर्यावरण संरक्षण में स्काउट एवं गाइड की भूमिका के रूप मे प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमी सिंह एवं सहायक संचालक बलवंत पटेल ने उपस्थित होकर स्काउट एवं गाइड का मार्गदर्शन किया एवं प्रथम, द्वितीय तृतीय पुरस्कार विजेता को पुरस्कृत किया।

Views Today: 2

Total Views: 314

Leave a Reply

error: Content is protected !!