बटुक भैरव प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। सामरधा में बटुक भैरव बाबा प्रतिमा का तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह गुरुवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सामरधा सहित क्षेत्र और खंडवा, नर्मदापुरम, देवास सहित अन्य जिलों से सैकड़ों भैरव भक्त शामिल हुए। तीन दिनों तक विभिन्न धार्मिक गतिविधियां आयोजित की गई। मंदिर और परिसर को आकर्षक विद्युत रोशनी से सुसज्जित किया गया। आयोजन को लेकर मंदिर का रंग रोगन भी किया गया था। गुरुवार को समारोह के अंतिम दिन पंडितों ने विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ सुबह से लेकर दोपहर तक भैरव बाबा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की। इसके साथ ही भंडारा किया, जिसमें सैकड़ों भक्त शामिल हुए। सामरधा के ग्रामीणों सहित अन्य गांव में रहने वाले भैरव भक्तों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम किया। इससे पहले बुधवार को गांव में डीजे के साथ भैरव बाबा की प्रतिमा की शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई थी। हनुमान मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा भैरव मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में भी सैकड़ों भक्त शामिल हुए थे।

Views Today: 2

Total Views: 106

Leave a Reply

error: Content is protected !!