Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, सड़क विकास निगम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीआईयू, एनएचएआई के निर्माणाधीन एवं पूर्ण हो चुके कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य समय सीमा में निर्धारित गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने पर साइट की प्रापर फिनिशिंग की जाए। इससे पूर्व कलेक्टर श्री सिंह ने नीमगांव से पलासनेर तक सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सुभाष पाटिल को समय सीमा में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए कलेक्टर श्री सिंह ने हरदा शहर में कलेक्ट्रेट चौराहे से पीलियाखाल अंडर ब्रिज तक लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सड़क का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply