Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

महिला बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन आंगनवाड़ियों के शासकीय भवन नहीं बने है, उनके भवन निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजें। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों को आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र की तरह संचालित करें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि एसडीएम से समन्वय कर अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित करें। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दिए निर्देशों को ध्यान से पढ़कर उनका पालन सुनिश्चित करें। सांझा चूल्हा का प्रॉपर संचालन करें, जहां भोजन बन रहा है वहां साफ सफाई रहे, इस बात का ध्यान रखें। सेक्टर सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्र में विभाग द्वारा संचालित योजना व गतिविधियों जानकारी रखें। उन्होंने निर्देशित किया कि यदि आपके क्षेत्र में कोई कुपोषित बच्चा पाया जाता है तो उसे तत्काल पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती कराएं।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply