अनोखा तीर, हरदा। निकटवर्ती ग्राम नीमगांव में आजसे तीन दिवसीय मध्यप्रदेश केसरी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज होने जा रहा है। जिसमें देश एवं प्रदेश की नामी कबड्डी टीमें शिरकत करेंगी। आयोजन समिति से जुड़े सुहागमल पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता में स्टार एकेडमी जबलपुर, लकी वांडर्स इंदौर , विक्रम स्पोर्ट्स इंदौर, इंदौर वांडर्स इंदौर , आरसीसी भोपाल, बिजलपुर, डकाचिया, भेल भोपाल, ग्वालियर, खंडवा, भेरूंदा, सीहोर, नर्मदापुरम, ढाबाकलॉ, रीवा, सतना, दतिया, उज्जैन, खातेगांव और टिमरनी तथा हरदा वांडर्स के खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का 25 फरवरी को समापन होगा। इस अवसर पर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। श्री पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार 51 हजार रूपए, दूसरा पुरस्कार ३१ हजार रूपए एवं तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार 11-11 हजार रूपए प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बेस्ट खिलाड़ी, बेस्ट केचर सहित अन्य पुरस्कारों के माध्यम से उत्कृष्ट खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई की जाएगी।



