Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

फसल कटाई के बाद नरवाई न जलाएं किसान

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। उपसंचालक कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग संजय यादव ने जिले के किसानों से अपील की है कि फसल कटाई के बाद खेत में बचे शेष अवशेष अर्थात नरवाई को नही जलाएं। नरवाई को आधुनिक कृषि यंत्रों से मृदा में अपघटन करें, जिससे मृदा की उर्वरता एवं उत्पादकता में वृद्धि होगी। उपसंचालक श्री यादव ने कहा कि जिले में रबी फसलें सुखकर कटाई के लिए तैयार हो रही है। किसान भाई मजदूरों से या हार्वेस्टर से कटाई करवा रहें हैं। खेत में बिजली केबल, तार और ट्रांसफार्मर से फसल में आग लगने की आशंका रहती है। उन्होने जिले के किसानों से अपील की है कि फसल को खेत से खलिहान तक लाने, ले जाते समय रास्ते में बिजली के तार और केबल का विशेष ध्यान देवें। उन्होने किसानों से अनुरोध किया है कि खेत में लगे ट्रांसफार्मर के आसपास फसल को काट दें, जिससे की किसी पक्षी या जानवर या अन्य किसी कारण से लाइट ट्रिप के दौरान गिरने वाली चिंगारी से आपकी फसल सुरक्षित बच सके तथा राहगीर को फसल के आस-पास सिगरेट या बीड़ी पीने से रोकें।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply