Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

जन जागरूकता ! छात्रों ने बनाई मानव श्रृंखला

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आदर्श महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्रबंधन के मार्गदर्शन तथा स्वीप प्रभारी के नेतृत्व में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मानव श्रृंखला बनाकर निष्पक्ष मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया गया। वहीं भावी मतदाताओं समेत अन्य छात्र छात्राओं ने मानव निर्मित विशाल आकृति बनाकर मतदान के प्रति जागरूक भी किया। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक गणेश विश्वकर्मा ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र अपना एपिक कार्ड अवश्य बनाएं। इस दौरान महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका योगिता गौर एवं सहायक प्राध्यापक महेन्द्र सोलंकी ने स्वीप गतिविधियों के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी को शपथ दिलाई। रासेयो प्रभारी प्रभुदयाल उमरिया एवं कार्यक्रम अधिकारी तपिश सोलंकी ने आगामी निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग करने की बात कही। इस अवसर पर महाविद्यालय का संपूर्ण स्टॉफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply