Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

स्वच्छता एप डाउनलोड कर शहर की स्वच्छता व्यवस्था का फीडबैक दें

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने हरदा शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल पर स्वच्छता एप डाउनलोड कर नगर की स्वच्छता व्यवस्था पर अपना फीडबैक देकर अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होने बताया कि नागरिक गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से ‘स्वच्छता एपÓ को डाउनलोड कर स्वच्छता संबंधी शिकायत दर्ज करने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। शिकायत करने के लिये नागरिकों को केवल शिकायत से संबंधित स्थल की तस्वीर लेनी होगी और उसे स्वच्छता एप के माध्यम से पोस्ट करना होगा। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि जब कोई नागरिक ‘स्वच्छता एपÓ का उपयोग करके शिकायत पोस्ट करता है, तो यह पोस्ट संबंधित अधिकारी तक पहुंच जाती है तथा वह इसके समाधान की कार्यवाही करता है तथा प्रतिक्रिया देने के लिए समाधान की स्थिति की एक तस्वीर भी अपलोड करता है।

70 Views
What do you think?

Leave a Reply