अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार शाम एक 45 वर्षीय युवक ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कीटनाशकर पीने के बाद गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां रात 10 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम बारजा में रहने वाला दिनेश उम्र 45 वर्ष बीते एक से डेढ़ महीने पहले अपने भाई के यहां सांई आर्या कॉलोनी में रहने आया हुआ था। गुरुवार शाम को उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीली दवाई का सेवन कर लिया।
79 Views

