पटाखा फैक्ट्री संचालक की संपत्ति होगी कुर्क

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। बीते दिनों बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे के मामले में जल्द ही पटाखा फैक्ट्री के आरोपी संचालक की संपत्ति कुर्क की जाएगी। हादसे में मृत व घायलों को हुए नुकसान की भरपाई को लेकर एनजीटी के आदेश के परिपालन में अब आरोपी की संपत्ति कुर्क होगी। कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार ने आरोपी राजू उर्फ राजेश अग्रवाल की जिलेभर की पूरी संपत्ति का ब्योरा जुटाकर 15 दिन की अवधि का नोटिस जारी कर दिया है। इसके अलावा श्रम कानून और राहत के लिए बने अन्य कानूनी प्रावधान की मदद से भी प्रभावितों को मदद दिलाने की कवायद तेज हो गई है। प्रशासन ने फैक्ट्री संचालक राजू अग्रवाल की जिले की संपत्ति का ब्यौरा जुटा लिया है। सरकारी गाइड लाइन के अनुसार उसके मूल्य का आकलन भी अंतिम दौर में है। आरोपी की संपत्ति की नीलामी की जाएगी। इससे मिलने वाली राशि हादसे में मृत और घायलों को दी जाएगी।

104 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!