Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

बैरागढ़ दुर्घटना में पीड़ितों की मदद हेतु भ्रामक जानकारियों पर ध्यान न दें

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी विभाग प्रमुखों की बैठक ली। बैठक में उन्होने कहा कि हरदा के बैरागढ़ में हुई पटाखा फैक्ट्री विस्फोट की दुर्घटना में पीड़ित परिवारों के लिए सामाजिक संस्थाओं एवं दानदाताओं द्वारा विभिन्न प्रकार से सहयोग किया जा रहा है, किन्तु कुछ लोगों द्वारा भ्रामक जानकारियां भी फैलाई जा रही है। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस प्रकार की भ्रामक जानकारियों पर अंकुश लगाने का प्रयास करें। दान से संबंधित कोई भी भ्रामक जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल अवगत कराएं। कलेक्टर श्री सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि यदि आपसे कोई पीड़ितों की मदद के लिए दान हेतु किसी भी प्रकार की मांग करता है तो पहले वेरिफाय करें। यदि आप स्वेच्छा से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए कुछ दान देना चाहते है तो सीईओ जिला पंचायत द्वारा गठित जिला स्तरीय समिति के माध्यम से प्राप्त क्यूआर कोड अथवा जिला रेडक्रास सोसायटी के एक्सिस बैंक खाता क्र. 911010010738410 आईएफएससी कोड यूटीआईबी 0000887 में दान राशि जमा कर सकते है। उन्होने बताया कि इस बैंक खाते के अलावा अन्य किसी खाते में राशि जमा न करें। यदि कोई व्यक्ति अन्य कोई सामग्री दान देना चाहता है तो जिला कार्यालय के दूरभाष क्र.07577-225006 अथवा जिला समन्वयक जन अभियान परिषद संदीप गौहर के मोबाइल नम्बर 9425414948 पर सम्पर्क कर सकते है।

189 Views
What do you think?

Leave a Reply