Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

जिला उपार्जन समिति की बैठक संपन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला उपार्जन समिति की बैठक मंगलवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी उपार्जन रोहित सिसोनिया की अध्यक्षता में जिला पंचायत कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में कृषि विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता व एनआईसी सहित नान, मार्कफेड, वेयरहाउसिंग, सहकारी बैंक, लीड बैंक मेनेजर, मंडी, भू-अभिलेख व नापतौल विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री सिसोनिया ने विभागवार समीक्षा की। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन नीति अनुसार सभी एजेंसी अपने निर्धारित कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करें एवं गेहूं, चना किसान पंजीयन कार्य में प्रगति लायें। उन्होने इस दौरान निर्देशित किया कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में विकासखण्ड स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक आयोजित करें।

227 Views
What do you think?

Leave a Reply