सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। होली फेथ कॉलेज द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने ग्राम में घर-घर जाकर सर्वे किया और लोगो से अपनी समस्याओं की जानकारी ली तथा ग्राम में व्याप्त समस्याओं से रूबरू हुए। बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ विभाग से डीपीएम दिनेश चौहान उपस्थित रहे। श्री चौहान ने स्वयंसेवकों को स्वस्थ जीवन शैली के बारे में विस्तार से समझाया एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन अर्पित घावरी ने किया एवं स्वयंसेविका मानसी, अंजली, रानी, स्वयंसेवक कुलदीप, अभिषेक ने अपने विचार व्यक्त किए। इस बीच कार्यक्रम अधिकारी गणेश मादुलकर, कंचना चौहान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

250 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!