5 छात्रों का जेईई मेन्स में चयन  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले की प्रख्यात संस्था तक्षशिला एकेडमी के छात्रों ने गत वर्ष की तरह वर्ष 2024 में भी जेईई मेन्स परीक्षा में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। संस्था के संचालक उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि गत वर्ष तक्षशिला एकेडमी के कुल 6 छात्र जेईई मेन्स में क्वालीफाई हुए थे और इस वर्ष भी हमारे 5 छात्र 2024 की जेईई मेन्स में क्वालीफाई हुए हैं। इन छात्रों में आदित्य मालवीय, अनुनय छापरे, आयुष मोरी, ऋषभ पाटिल एवं श्रेय डाले का चयन हुआ है, जिन्होंने केवल स्कूल स्तर पर पढ़ाई करके यह सफलता अर्जित की है। सभी होनहार छात्रों की इस सफलता का श्रेय संस्था के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं छात्रों के परिश्रम को जाता है। प्राचार्य मनोज श्रीवास ने बताया कि सभी छात्र स्कूल के अलावा प्रतिदिन 3-4 घंटे अपने घर पर ही पढ़ाई करते थे और शिक्षकों के मार्गदर्शन से वे सफल हुए हैं। सभी शिक्षकों एवं छात्रों के साथ-साथ बच्चों के पालक भी बधाई के पात्र हैं।

143 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!