Skip to content
Friday, 30 October 2026
देवास

देवास में दलित युवक की पिटाई कर रगड़वाई नाक, पैर भी पड़वाए, मुख्य आरोपित समेत 3 हिरासत में

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर देवास:-उज्जैन जिले के दलित युवक के साथ देवास में कुछ युवकों ने मारपीट की। इतना ही नहीं, उसका वीडियो भी बना लिया जो इंटरनेट मीडिया में बहुप्रसारित हो रहा है। इस घटना में आरोपित युवक फरियादी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। देवास की बीएनपी थाना पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। जिनमें मुख्य आरोपी शुभम राजपूत समेत 3 को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस अन्य की तलाश में जुटी है।

पार्टी में गया था पीड़ित

 

बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि उज्जैन के चंदेसरा गांव निवासी रामसिंह 8 फरवरी को अपने दोस्त शुभम राजपूत निवासी दताना जिला उज्जैन के साथ देवास आया था। शुभम ने कहा था कि उसके दोस्त की जन्मदिन की पार्टी है। दोनों बाईपास स्थित ढाबे पर पार्टी में गए। वहां शुभम के दोस्त भी थे।

फरियादी रामसिंह के अनुसार शुभम से उसका रुपयों के लेकर विवाद था। जमीन की दलाली के कुछ रुपये बकाया थे। इस पर शुभम से बहस और विवाद हुआ। बाद में शुभम के साथियों ने उसके साथ बेहरमी से मारपीट की। पैर पड़वाए, नाक रगड़वाई। इसका वीडियो भी बनाया। उस दिन तो सभी घर चले गए।

पुलिस ने कहा- जल्‍द गिरफ्तार होंगे आरोपित

फरियादी को पता चला कि आरोपितों ने घटना का वीडियो भी बनाया है तो वह देवास पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने शुभम सहित सात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिनमें से मुख्य आरोपित शुभम राजपूत समेत 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश भी की जा रही है।

179 Views
What do you think?

Leave a Reply