Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समयावधि बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय सीमा में संतुष्टि पूर्ण निराकरण करें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर संजीव नागू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में निर्देशित किया कि सभी अधिकारी उन क्षेत्रों को चिन्हित करें, जिनमे शिकायते अधिक है तथा उन पर विशेष ध्यान दें। सभी विभाग प्रमुख अपने विभाग से संबंधित सफलता की कहानियां जारी कराएं। बैठक में सभी अधिकारियों को जन आकांक्षा पोर्टल के संचालन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि बोर्ड परीक्षाओं की सतत मॉनिटरिंग करें।

322 Views
What do you think?

Leave a Reply