भागवत कथा के समापन पर ६ जोड़ों का विवाह संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। चैन बिहारी आश्रय फाउंडेशन हरदा के द्वारा आयोजित निर्धन व आर्थिक रूप से असमर्थ परिवारों की कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। सभी वर वधु ने शादी के पश्चात समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होकर परम पूज्य दीदी कृष्ण प्रिया से आशीर्वाद प्राप्त कर नव जीवन की शुरुआत की। संत कृष्ण प्रिया सहित समिति के सदस्यों ने उन्हें आशीर्वाद देकर नव जोड़ो के जीवन को खुशहाली की कामना की। साथ ही समिति के वरिष्ठ सदस्यों को प्रत्येक जोड़े के धर्म के माता-पिता बनने का संकल्प समिति ने दिलाया, जिससे उनके नव जीवन में धर्म के माता पिता उन्हें उनकी कुशल क्षेम व वैवाहिक जीवन में आने वाली किसी भी समस्या से उन्हें लड़ने का साहस प्रदान करें। समिति के द्वारा सभी 6 जोड़ों को उचित दैनिक व दैनिक कार्य में उपयोग होने वाली प्रयोग होने वाली कन्यादान रूपी सामग्री भेंट की गई व उपहार रूप सभी 6 जोड़ों को स्वर्ण आभूषण भेंट किए। साथ ही आगामी वर्ष के लिए संकल्प लिया कि समिति द्वारा ऐसे ही धार्मिक व सामाजिक अनुष्ठान समिति द्वारा चलते रहेंगे और ऐसी जनकल्याण समिति आगे अग्रसर होती रहेगी।

Views Today: 2

Total Views: 292

Leave a Reply

error: Content is protected !!