Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहित सिसोनिया की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री सिसोनिया ने दोनों विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को ग्राम, ग्राम पंचायत एवं जिला स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि दोनों विभागों के आंकड़ों में अंतर नहीं आना चाहिए। सभी कर्मचारी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का असेसमेंट कर ले, लॉन्ग टर्म, मिड टर्म एवं शॉर्ट टर्म के आधार पर अपने कार्यों का विभाजन कर लें एवं वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर उसकी पूर्ति कराएं। ब्लॉक स्तर पर अनु श्रवण समिति एवं अन्य समितियो की बैठक अनिवार्य रूप से हो, हर समिति की बैठक एवं उसका पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने संस्थानों में साफ सफाई रखना सुनिश्चित करें। सभी निरीक्षणकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में अनिवार्य रूप से सपोर्टिंग सुपरविजन करें एवं की गई कार्रवाई की एक प्रति संबंधित संस्था को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। एसएनसीयू के बच्चों का फॉलोप अनिवार्य रूप से करें, जिले में जो भी बच्चा कुपोषण की श्रेणी में आता है उसे तत्काल एनआरसी में भर्ती कर उपचार दिलावे। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कार्यकर्ता अपनी दौरा डायरी साथ रखे एवं दौरे के समय जो कार्य किया है उसका विवरण रखे। उन्होने बताया की जिले मे हर ग्राम पंचायत स्तर पर शुक्रवार एवं शनिवार को कैंप आयोजित किए जाएं, जिसमें आयुष्मान कार्ड, समग्र आई-डी एवं अन्य दस्तावेज तैयार किए जाएंगे। उन्होंने शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र स्वास्थ्य विमाग, महिला बाल विकास विभाग एवं अन्य सहयोगी विभाग के साथ मिलकर एक सप्ताह में सर्वे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास के सभी जिला स्तरीय अधिकारी, ब्लाक स्तरीय एवं सेक्टर स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

374 Views
What do you think?

Leave a Reply