अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती, नपा वसूलेगी जुर्माना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका परिषद की सोमवार को साधारण सम्मेलन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विपक्ष ने जमकर हमला बोला। नपा की बैठक में शहर विकास से जुड़े 16 प्रस्ताव रखे गए थे। जिसमें से 15 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया। सम्मेलन के दौरान भाजपा और कांग्रेस के दो-दो पार्षदों के बीच सम्मेलन में शामिल विषयों पर जमकर नोकझोंक हुई। नेताप्रतिपक्ष अमर रोचलानी व पार्षद अहद खान ने शहर के गुलजार भवन के पास पार्किंग बनाए जाने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। पार्षद अहद खान का कहना था कि जब गुलजार भवन की जमीन नगर पालिका के आधिपत्य की नही है तो फिर वहां पार्किंग कैसे बनाई जा सकती है। उन्होंने सम्मेलन के दौरान कलेक्टर कोर्ट से मिलने वाले आदेश की कापी दिखाते हुए वहां पर पार्किंग नही बनाएं जाने की बात कही। जबकि हाजी चौक, शनि मंदिर व अशोका होटल के पीछे पार्किंग बनाए जाने को लेकर पक्ष व विपक्ष ने सहमति जताई।

अतिक्रमण करने पर होगा जुर्माना

सम्मेलन के दौरान सांसद प्रतिनिधि राजू कमेडिया ने बताया कि शहर में व्याप्त अतिक्रमण को हटाने के लिए सबसे पहले मुख्य बाजार क्षेत्र घण्टाघर क्षेत्र में नगर पालिका के द्वारा निर्धारित लाइन के बाहर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों पर एक दिन में पांच सौ से पांच हजार रुपए तक जुर्माना करने की प्रस्ताव बताया जिसे पर सभी ने अपनी सहमति प्रदान की।

नया नल कनेक्शन लेने पर 3500 देना होगा

बैठक के दौरान सीएमओ पाटीदार ने बताया कि शहर में बीते छह महीने के दौरान 750 अवैध नल कनेक्शन को निर्धारित शुक्ल लेकर वैद्य किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले नल कनेक्शन लेने के लिए 2880 रुपए देना होता था। लेकिन अब नया नल कनेक्शन लेने पर 3500 रुपए देना होगा। कांग्रेस पार्षद अक्षय उपरीत ने शहर की नालियों से जाने वाली पाइप लाइन को हटाने की बात कही गई। जिस पर सांसद प्रतिनिधि कमेडिया ने कहा कि अमृत 2 योजना के अंतर्गत जल्द से जल्द यह कार्य शुरू होने जा रहा है, इसके लिए टेंडर भी हो चुके है। सम्मेलन के दौरान शहर की स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था ठेके पर दिए जाने का प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि नपा पर करीब दो करोड़ का बिजली बिल बकाया है। वहीं बार बार शहर में लगाई गई स्ट्रीट लाइट खराब हो जाती थी। जिसके लिए अब स्ट्रीट लाइट को ठेके पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 100 वाट की एलईडी लगाई जाएगी। जिसकी 3 साल की गारंटी रहेगी।

Views Today: 4

Total Views: 106

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!