पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के मुख्य आरोपी की जमानत याचिका खारिज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के मामले में 13 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि दो सौ से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने फैक्ट्री के संचालक राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल सहित अन्य छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी राजेश अग्रवाल ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए सोमवार को विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट की अदालत में अपने वकील के माध्यम से ज़मानत के लिए अपील की। शासन की ओर से पैरवी कर रहे जिला अभियोजन अधिकारी आशाराम रोहित ने बताया कि न्यायालय ने अभियोजन के तर्कों से सहमत होकर आरोपी राजेश अग्रवाल की जमानत का आवेदन निरस्त कर दिया है। शासन की ओर से जिला अभियोजन अधिकारी आशाराम रोहित, विशेष लोक अभियोजक जतिन दुबे और अतिरिक्त लोक अभियोजक विपिन सोनकर ने पैरवी की।

Views Today: 2

Total Views: 286

Leave a Reply

error: Content is protected !!