सल्फास खाने से युवक की मौत

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम भवरास में रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने जहरीली दवाई का सेवन कर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार करताना चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम भवरास के रहने वाले अखिलेश राजपूत उम्र 22 ने रविवार रात 9 बजे अज्ञात कारणों से सल्फास का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल शहर के एक निजी नर्सिंग में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर किया गया। जहां कन्नौद के पास उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाइड के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

177 Views

Leave a Reply